समस्त मानवीय सम्वेदनाओं में लिपटा
संशयों से घिरा
प्रवृत्तियों में जकड़ा
मै।
सम्पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ
स्वयं को
यह कह सकने में असमर्थ पाता हूँ
कि
भगवान हूँ
मात्र इसलिये
कि
मै पिता हूँ।
जन्म के समय
देखा है मैंने
प्रभु का अंश
साक्षात तुझमें।
यदि सम्भव हो
तो क्षमा करना
कि
पूर्वाग्रहों से ग्रसित
मैंने प्रयास किया
भगवान को
इन्सान बनाने का।
- वाणभट्ट
संशयों से घिरा
प्रवृत्तियों में जकड़ा
मै।
सम्पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ
स्वयं को
यह कह सकने में असमर्थ पाता हूँ
कि
भगवान हूँ
मात्र इसलिये
कि
मै पिता हूँ।
जन्म के समय
देखा है मैंने
प्रभु का अंश
साक्षात तुझमें।
यदि सम्भव हो
तो क्षमा करना
कि
पूर्वाग्रहों से ग्रसित
मैंने प्रयास किया
भगवान को
इन्सान बनाने का।
- वाणभट्ट