एक नाम से ज्यादा कुछ भी नहीं...पहचान का प्रतीक...सादे पन्नों पर लिख कर नाम...स्वीकारता हूँ अपने अस्तित्व को...सच के साथ हूँ...ईमानदार आवाज़ हूँ...बुराई के खिलाफ हूँ...अदना इंसान हूँ...जो सिर्फ इंसानों से मिलता है...और...सिर्फ और सिर्फ इंसानियत पर मिटता है...
शनिवार, 31 अगस्त 2024
महसूस तो करते हो ना...
बुधवार, 14 अगस्त 2024
सुख
सबको तलाश है
सुख की
सब खोज रहे हैं
अपना-अपना सुख
या ये कहें कि
सबको मिल ही जाता है
अपना-अपना सुख
लेकिन दूसरे के सुख से
हमेशा कुछ कम
दूसरे के सुख की बराबरी में
कुछ और सुख इकठ्ठा करने में
लग जाते हैं हम
इस प्रयास में
ना जाने कितने सुख
हमने इकठ्ठा किये
लेकिन हर बार दूसरे का पड़ला भारी रहा
पड़ले के दूसरे सिरे पर जो बैठा है न
उसको भी ऐसा ही लगता है
फिर शुरू होती है
एक अंतहीन दौड़
एक-दूसरे से आगे निकल जाने की
सुख जितना इकठ्ठा होता है
दुःख उतना बढ़ता जाता है
तेरा एक नया सुख
देता है जन्म मेरे एक नये दुःख को
एक दिन बुद्ध चेतना से
चलता है पता
मेरे दुःख का मूल है
दूसरे का सुख
अब जब भी करता हूँ सचेत प्रयास
सुख दूसरे को देने का
घटता नहीं
बढ़ जाता है मेरा सुख
शायद मनुष्य ही वह प्राणी है
जो अपने आस पास ख़ुशी बिखेर के
सुखी होता है
अपनी नाव जब डूबने लगे
अपने ही सुख के बोझ से
तो
आते हैं याद कबीर
'जो जल बाढ़ै नाव में
घर में बाढ़े दाम
दोउ हाथ उलीचिये
यही सज्जन को काम'
-वाणभट्ट
अन्तर्कथा
जब भी किसी व्यक्ति में अपने प्रारब्ध, अपने अस्तित्व, का कारण जानने की इच्छा बलवती होती है, उसका आरब्ध कालजयी रचना गीता से होता है. महाभारत औ...
-
सन तिहत्तर में एक फिल्म आयी जिसने एक आम नायक को महानायक में बदल डाला। ज़ंजीर देखने के लिये चाचा को बच्चों ने पटा लिया। हॉल पहुँच गये रिक्शे ...
-
धर्म के नाम पर बहुत कन्फ्यूजन फैला हुआ है. मजहब-सम्प्रदाय को लोग धर्म से कन्फ्यूज कर गये हैं. जिस तरह धर्म शाश्वत है, उसी तरह अधर्म भी अपरिव...
-
देवेश का फोन आया तो उसमें आग्रह के भाव से कहीं ज्यादा अधिकार का भाव था. 'भैया हमका महाकुम्भ नय नहलउबो का. तुम्हार जइस इलाहाबादी के रहे ह...