जीवन है
किसी भी तरह की
मुक्ति के विरुद्ध
इस काल्पनिक लालसा ने
कर दिया चिंतन
अवरुद्ध
हर कोई चाहता है मुक्ति
बंधन से मुक्ति
उत्तरदायित्वों से मुक्ति
पर क्या सम्भव है जीवन
बिन
बन्धन
सहअस्तित्व है आधार जीवन का
सामंजस्य है विपरीत ध्रुवों का
द्वैत
ही तो है
सर्वत्र व्याप्त
तप्त सूर्य और शीतल धरा
चुम्बक का उत्तरी-दक्षिणी सिरा
धनावेश-ऋणावेश
सकारात्मक-नकारात्मक
परमाणु का इलेक्ट्रॉन-प्रोटॉन
सभी पदार्थ में है अणुओं का बंधन
अलग है फ्री रेडिकल्स की कथा
अल्पायु है,
चिपक लिया यदि कुछ खाली मिला
सन्यासी ने जाते हुये
न देखा मुड़ के
सन्यास भी मिलता है
किसी अज्ञात से जुड़ के
अद्वैत है
तो द्वैत भी है
दो है तभी अलग हैं
तभी जुड़ेंगे
अद्वैत बनेगा
अकेले को सदैव खोज रहेगी
जो केवल मिल के ही पूरी होगी
विपरीत में है नैसर्गिक सामंजस्य
एक-दूसरे के पूरक
सबकी प्रकृति है पृथक
फिर क्यूँ भटकते हैं मुक्ति के लिए
जो बँट रही है अनायास
और
मिल जाती है बिन प्रयास
दृष्टि न कर सकेगी श्रवण
स्वाद-सुगंध के लिये हैं भिन्न अंग
सहअस्तित्व के लिये नहीं आवश्यक युद्ध-वृत्ति
गढ़ रक्खी है प्रकृति ने,
सहज प्रवृत्ति
सामाजिक विषमताओं
और
अधिकार के लिये
तो युद्ध होना चाहिये
पर श्रेष्ठता को मापना
अब बंद होना चाहिये
मुक्ति में नहीं है जीवन
किन्तु
बंधन से ही मुक्ति है सम्भव
दूसरे के बिना पूरक,
आधा और एकाकी है,
है ना!!!
- वाणभट्ट
किसी भी तरह की
मुक्ति के विरुद्ध
इस काल्पनिक लालसा ने
कर दिया चिंतन
अवरुद्ध
हर कोई चाहता है मुक्ति
बंधन से मुक्ति
उत्तरदायित्वों से मुक्ति
पर क्या सम्भव है जीवन
बिन
बन्धन
सहअस्तित्व है आधार जीवन का
सामंजस्य है विपरीत ध्रुवों का
द्वैत
ही तो है
सर्वत्र व्याप्त
तप्त सूर्य और शीतल धरा
चुम्बक का उत्तरी-दक्षिणी सिरा
धनावेश-ऋणावेश
सकारात्मक-नकारात्मक
परमाणु का इलेक्ट्रॉन-प्रोटॉन
सभी पदार्थ में है अणुओं का बंधन
अलग है फ्री रेडिकल्स की कथा
अल्पायु है,
चिपक लिया यदि कुछ खाली मिला
सन्यासी ने जाते हुये
न देखा मुड़ के
सन्यास भी मिलता है
किसी अज्ञात से जुड़ के
अद्वैत है
तो द्वैत भी है
दो है तभी अलग हैं
तभी जुड़ेंगे
अद्वैत बनेगा
अकेले को सदैव खोज रहेगी
जो केवल मिल के ही पूरी होगी
विपरीत में है नैसर्गिक सामंजस्य
एक-दूसरे के पूरक
सबकी प्रकृति है पृथक
फिर क्यूँ भटकते हैं मुक्ति के लिए
जो बँट रही है अनायास
और
मिल जाती है बिन प्रयास
दृष्टि न कर सकेगी श्रवण
स्वाद-सुगंध के लिये हैं भिन्न अंग
सहअस्तित्व के लिये नहीं आवश्यक युद्ध-वृत्ति
गढ़ रक्खी है प्रकृति ने,
सहज प्रवृत्ति
सामाजिक विषमताओं
और
अधिकार के लिये
तो युद्ध होना चाहिये
पर श्रेष्ठता को मापना
अब बंद होना चाहिये
मुक्ति में नहीं है जीवन
किन्तु
बंधन से ही मुक्ति है सम्भव
दूसरे के बिना पूरक,
आधा और एकाकी है,
है ना!!!
- वाणभट्ट