सन्नाटे बोलते हैं
अभी कुछ बोलने का वक्त नहीं है,
सुनो तो, ये राज खोलते हैं.
एक तूफ़ान गुज़रा है.
एक मुहाने पर थमा है.
सड़कों की वीरानी
माँओं की हैरानी
बापों की पेशानी
बताती है.
आसमान की रंगत
हवाओं की गर्मी
और
समय की करवट
बताती है.
कि
सन्नाटा गुज़र रहा है बिना आहट किये.
इसे टोकना नहीं गुज़र जाने दो.
ठीक नहीं इसका, ठहरना.
- वाणभट्ट
एक नाम से ज्यादा कुछ भी नहीं...पहचान का प्रतीक...सादे पन्नों पर लिख कर नाम...स्वीकारता हूँ अपने अस्तित्व को...सच के साथ हूँ...ईमानदार आवाज़ हूँ...बुराई के खिलाफ हूँ...अदना इंसान हूँ...जो सिर्फ इंसानों से मिलता है...और...सिर्फ और सिर्फ इंसानियत पर मिटता है...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
दलहन आत्मनिर्भरता के सूत्र
क्रान्तियाँ अचानक घटित नहीं होतीं. इनके नेपथ्य में होती है, लक्ष्य को प्राप्त करने की एक समग्र दृष्टि और दिशा. इनमें निहित होता है, स्वार्थर...
-
कुछ लोगों को लेख के टाइटल से शिकायत होनी लाज़मी है. दरअसल सभ्यता का तकाज़ है कि कुत्ते को कुत्ता न कहा जाये. भले ही कुत्ता कितना बड़ा कमीना ...
-
जंज़ीर -दीवार-शोले में अमिताभ के होने के अलावा और क्या समानता हो सकती है. शायद ही कोई इसे गेस कर पाये. उस समय तक हमें अपनी मर्ज़ी से पिक्चर दे...
-
देवेश का फोन आया तो उसमें आग्रह के भाव से कहीं ज्यादा अधिकार का भाव था. 'भैया हमका महाकुम्भ नय नहलउबो का. तुम्हार जइस इलाहाबादी के रहे ह...
bahut badhiya ....
जवाब देंहटाएंसुन्दर !
जवाब देंहटाएंमन की उथल पुथल को शब्दों में बांधने के लिए आभार
जवाब देंहटाएंअभी कुछ बोलने का वक्त नहीं है,
जवाब देंहटाएंसुनो तो, ये राज खोलते हैं.
एक तूफ़ान गुज़रा है.
एक मुहाने पर थमा है.सन्नाटे बोलते है जिन्हें आप ने शब्दों में पिरो दिया......
कि
जवाब देंहटाएंसन्नाटा गुज़र रहा है बिना आहट किये.
इसे टोकना नहीं गुज़र जाने दो.
ठीक नहीं इसका, ठहरना.
क्यूँ कि......
"सन्नाटे बोलते हैं"